मानिकपुर: चित्रकूट में जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने का वीडियो हुआ वायरल, जांच शुरू
चित्रकूट की सदर तहसील में तैनात लेखपाल ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव का कथित वीडियो गुरुवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में जमीन की पैमाइश के बदले 10 हजार रुपये मांगने का दावा किया गया है। तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं। दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई होगी।