बिंदकी: बिंदकी में पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन महिलाओं ने सुना, नारी शक्ति बंदन अधिनियम न पास होने पर जताई नाराजगी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर के आरएसजी इंटर कॉलेज में शनिवार की रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुना गया। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इसके अलावा भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल आदि भी मौजूद रहे। संबोधन सुनने के बाद महिलाओं ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम पास न होने पर कांग्रेस सपा को जमकर कोसा।