जगाधरी: नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के तीन लोग हुए बीमार महिला ने दुकान पर पहुंच कर किया हंगामा
महिला ने बतलाया नवरात्रों में उन्होंने खेड़ा मोहल्ला की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। जिसके खाने के बाद उनके परिवार के 3 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद महिला ने दुकान पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शिकायत देने पर आगामी कार्रवाई की बात कह रही है।