राजगढ़: बाईहेड़ा सहित अन्य गांव में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
राजगढ़ के बाईहेड़ा बरखेड़ी नालबंदी भगवतीपुर हिंगोना सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में बिजली कटौती को लेकर रविवार को शाम 4 बजे करीब ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया के नेतृत्व में सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। सूचना मिलने पर राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।