एत्मादपुर: जलेसर रोड गांव नादऊ के पास आंधी से टूटकर सड़क पर गिरा पेड़, सड़क पर लगा लंबा जाम, कई इलाकों में बिजली गुल
Etmadpur, Agra | Apr 3, 2026 आगरा में अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई इलाकों में बिजली के खंभे उखड़ने से आपूर्ति ठप हो गई। वहीं थाना खंदौली के जलेसर रोड स्थित गांव नादऊ के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया और लोगों को काफी देर तक जाम का सामना करना पड़ा।