गोविंदगढ़: रामगढ़ रेलवे फाटक के पास मौत का गड्ढा, फाटक बंद होते ही बढ़ता खतरा, कई बाइक चालक हो चुके हैं हादसे का शिकार
रामगढ़ कस्बे के रेलवे फाटक के पास बना खुला गड्ढा राहगीरों और खासकर बाइक चालकों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान यहां वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे भीड़ के बीच यह गड्ढा दिखाई नहीं देता और आए दिन लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।