एत्मादपुर: कस्बा खंदौली स्थित पेंठ बाजार में सब्जी खरीदने आए चार लोगों के मोबाइल चोरी कर चोर फरार
Etmadpur, Agra | Jun 26, 2024 कस्बा खंदौली स्थित पेंठ बाजार में मोबाइल चोरों ने जमकर हाथ साफ किये। आसपास के गांव के लोग सब्जी और अन्य सामान की खरीदारी के लिए आते हैं। इससे थाने के पास स्थित पेंठ बाजार में भीड़भाड़ बन रहती है। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने चार ग्रामीणों की जेब से मोबाइल फोन पार कर दिए। पीड़ितों ने थाने में मोबाइल चोरी की तहरीर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।