एत्मादपुर: गांव बास रत्ना में संविदाकर्मी लाइनमैन की विद्युत पोल पर कार्य करते समय करंट लगने से हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Etmadpur, Agra | Jun 26, 2024 एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बास रत्ना में गांव चिरोली निवासी कंबू खान पुत्र मुन्ना खान फीटर से सिट डाउन लेकर विधुत पोल पर चढ़कर कार्य कर थे। अचानक हाई टेंशन लाइन में करंट आ जाने से कंबू खान की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद परिजन मृतक शव को लेकर उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर धरना देने लगे। अधिकारियों के द्वारा मुआवजा ऐलान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया।