दमोह: बांसा तारखेड़ा में पुल के नीचे पानी में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | May 1, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव के पास पुल के नीचे पानी में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक अजय बंसल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजन पहले ही शव निकाल चुके थे। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पानी में गिरने या कूदने से मौत की आशंका जताई गई है।