मानपुर: बांधवगढ़ से मुकुंदपुर भेजे गए 6 माह के बाघ शावक की उपचार के दौरान मौत
Manpur, Umaria | Apr 22, 2026 विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व से उपचार के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाईगर सफारी भेजे गए एक छः माह के बाघ शावक की उपचार के दौरान मौत हो गई है।पार्क प्रबंधन ने बताया है कि 19 अप्रैल को बाघ शावक बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व के ताला परिक्षेत्र अंतर्गत भद्रशिला के समीप घायल अवस्था मे मिला था जिसे गहन उपचार के लिए मुकुंदपुर भेजा गया था जहाँ उसकी मौत हो गई है।