धौलपुर: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़, जाटव समाज में बढ़ा आक्रोश
निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित जरौली फाटक के पास बुधवार रात करीब 11:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही जाटव समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन को बुलाने पर अड़ गए। स्थिति को