सिंगरौली: बैढ़न जिलानी मोहल्ले में हत्याकांड के मामले में फरार दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
शनिवार को बीते दिनों बैढ़न जिलानी मोहल्ले में हुए हत्याकांड के मामले में फरार दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बता दें कि शुक्रवार को रीवा जोन के आईजी एम एस सिकरवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में बैढ़न जिलानी मोहल्ले में हुए मां की हत्या व बेटी के घायल होने के मामले में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें दो आरोपी फ़रार थे। जिन्हें खुलासे के 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है ।