अतर्रा: बाजार जा रहा ई-रिक्शा पलटा, तीन लोग हुए घायल
Atarra, Banda | Jun 4, 2026 अतर्रा। कस्बे के बिसंडा मार्ग पर सवारी लेकर बाजार जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सुदामापुरी निवासी 20 वर्षीय निक्कू कुशवाहा ई-रिक्शा में सवारियां लेकर बाजार जा रहा था। इसी दौरान बिसंडा सड़क पर ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।