पन्ना: पन्ना में ANM दीदियों का हल्लाबोल प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Panna, Panna | May 27, 2026 स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली ANM दीदियों का गुस्सा आज फूट पड़ा। अनमोल और सार्थक ऐप पर जबरन ऑनलाइन हाजिरी, वेतन कटौती और काम के बोझ से नाराज संविदा व नियमित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। 'नो टैबलेट, नो ऑनलाइन काम' के नारे के साथ उन्होंने उप-मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर ग्रेड-पे बढ़ाने और ड्रेस कोड बदलने की मांग की है।