बिजावर: रेदासपूरा में जमीन विवाद गहराया, मांगों को लेकर तहसील पहुंचे ग्रामीण
छतरपुर के ग्राम रेदासपूरा के ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे। भोरखुवा के विस्थापित परिवार रेदासपूरा में सरकारी जमीन पर आवास बनाने की उम्मीद लेकर आए हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीण इसका बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दलाल सरकारी जमीन को पैसों के बदले बेचने की कोशिश कर रहे हैं।