सदर: नगर आयुक्त ने पांडेयपुर चौराहे का किया निरीक्षण, कायाकल्प के लिए दिए निर्देश, जाम से मिलेगी राहत
वाराणसी: शहर के व्यस्त पांडेयपुर चौराहे के पुनर्विकास की तैयारी शुरू हो गई है। रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्थल का निरीक्षण कर यातायात सुधार के लिए डिवाइडर हटाने और अलग ऑटो स्टैंड बनाने के निर्देश दिए।