हुज़ूर: साइबर क्राइम ब्रांच ने फर्जी सिम रैकेट का किया भंडाफोड़, एक ही चेहरे से एक्टिवेट 246 सिम बरामद, दो एजेंट गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 7, 2026 भोपाल में साइबर क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जी सिम रैकेट का खुलासा करते हुए दो पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन एजेंटों ने एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर करीब 246 सिम कार्ड एक्टिवेट किए। ये सिम अलग - अलग नाम और पतों पर जारी किए गए, जिनका उपयोग साइबर अपराधों में होने की आशंका जताई जा रही है|