बांका: मोहनपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | Jun 13, 2025 बांका के मोहनपुर गांव में एक परिवारिक विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया।गुरुवार की देर रात 64 वर्षीय रंजीत यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पुत्र बंटी कुमार यादव ने चाचा समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं शुक्रवार की शाम 4 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया गया। मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।