सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पब्लिक हाई स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
मंगलवार को सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ.पूर्वाह्न 11:30 बजे इसका उद्घाटन मुख्य सभापति रूपम देवी सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर में वार्ड संख्या 13 से वार्ड संख्या 17 तक के लोगों की समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई. यहां लोगों की भागीदारी कम रही.