बागपत: थाना बालैनी का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण
बागपत में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि थाना बालैनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात मर्दाना तथा पहरा ड्यूटी की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।अपर पुलिस अधीक्षक