नवाबगंज: बाराबंकी: हाईवे रेस्टोरेंट की पार्किंग से 1 करोड़ के जेवरात और 30 हजार नकद चोरी, कार का शीशा तोड़कर चोर फरार
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट की पार्किंग से करोड़ों रुपये के जेवरात चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के गहने और 30 हजार रुपये की नकदी से भरा बैग पार कर दिया।