सिमगा: दरचूराके ढाबा में अवैध शराब बिक्री करते एक व्यक्ति को सिमगा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंग्रेजी एवं देसी शराब की हुई ज़ब्ती
मुखबिर की सूचना पर सिमगा पुलिस ने ग्राम दरचूरा स्थित एक ढाबा में काफी लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी जहां पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी एवं देसी अलग-अलग 198 पौव्वा शराब जप्त किया साथ ही बिक्री रकम भी पुलिस ने जप्त किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है