नदबई: करौली-गोवर्धन नई रोडवेज बस सेवा शुरू, नदबई होकर चलेगी, यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा
राजस्थान रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए करौली से गोवर्धन वाया नदबई नई बस सेवा शुरू की गई है। इस नई बस सेवा के शुरू होने से नदबई क्षेत्र सहित आसपास के यात्रियों को करौली, हिंडौन और गोवर्धन जैसे प्रमुख स्थानों तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।