जगदीशपुर: भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना
भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया इस दौरान छात्रों ने करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के कामकाज को प्रभावित कर दिया।