हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज के चालक और परिचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, छीना मशीन और कैश भरा बैग
जिला मुख्यालय से इंगोहटा जा रही एक महिला का विवाद बस के चालक एवं परिचालक से हो गया। जिस पर महिला ने परिजनों को बुला लिया और इंगोहटा बस स्टैंड पर इसने परिजनों के साथ मिलकर चालक परिचालक को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इन्होंने परिचालक से नोटों भरा बैग और टिकट मशीन छीन ली। यात्रियों व राहगीरों ने बीच बचाव करके छुड़वाया। जबकि डायल 112 की टीम मौके पर तमाशबीन बनी खड़ी रह