गया टाउन सीडी ब्लॉक: प्रेतशिला इलाके में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान के लिए चंदौती थाने में सूचना दें
गयाजी शहर के चंदौती क्षेत्र के प्रेतशिला में आज शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। मृतक की डेड बॉडी चंदौती के प्रेतशिला रोड में नहर किनारे शव पड़ा मिला है। इसकी जानकारी आज दिनांक 23 मई शनिवार की रात 10 बजे देते हुए चंदौती थानाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने बताया।