कोरबा: कोरबा में एसी कॉपर पाइप चोर गिरोह सक्रिय, घरों और दफ्तरों को बना रहे निशाना, पुलिस जांच में जुटी
Korba, Korba | May 23, 2026 कोरबा शहर में एसी कॉपर पाइप चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। हर रात घरों और दफ्तरों के बाहर लगे एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सीएसईबी चौकी के ट्रांसपोर्ट नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स में एक ही दफ्तर से दो बार एसी के पाइप काटकर चोरी कर लिए गए। वहीं टीपी नगर के पास संचालित एक दफ्तर से चोर पूरे आउटडोर यूनिट को ही खोलकर ले भागे।