राजपुर: बक्सर में अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट पर अग्नि सुरक्षा का शिकंजा, 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम
Rajpur, Buxar | Jun 7, 2026 निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर बक्सर में अग्नि सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। अनुमंडल अग्निशमालय की टीम ने सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सतदेव सिंह के नेतृत्व में अस्पताल, होटल व रेस्टोरेंट का रविवार को संध्या 4:00 बजे तक निरीक्षण किया। टीम में भानु प्रताप, संजय कुमार,. प्रमोद कुमार व अग्निक हरेराम सिंह शामिल रहे।