मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण, थाने में प्राथमिकी दर्ज
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाने के एक गांव से नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। इस मामले को लेकर परिजन ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे में थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें नितेश कुमार को आरोपित किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल की रात में लड़की घर से निकली थी। देर होने पर खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि आरोपित ने लड़की का अपहरण कर लिया है।