🚨 शंख में जानवर की हड्डी! सतपाल महाराज के बयान पर बवाल
बदरीनाथ धाम में आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल को लेकर विवाद अब शंख पर दिए गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान तक पहुंच गया है।
महाराज ने बदरीनाथ में संगीत-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बचाव करते हुए कहा कि मंदिर के अंदर पूजा में शंख का इस्तेमाल नहीं होता, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शंख जानवर की हड्डी से बना होता है।
मंत्री के इस बयान पर उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने नाराजगी जताई है। महापंचायत के महासचिव बृजेश सती ने बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सनातन परंपरा में धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ अवसरों पर शंख बजाने की परंपरा रही है। उन्होंने मंत्री को शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन करने की सलाह भी दी।
वहीं, बदरीनाथ में आयोजित कार्यक्रम में डीजे और डांस को लेकर पहले से ही धार्मिक संगठनों की आपत्ति सामने आ चुकी है। अब शंख को लेकर दिए गए बयान ने विवाद को और हवा दे दी है।
📌 बड़ा सवाल: बदरीनाथ में सांस्कृतिक आयोजन की मर्यादा पर उठे सवालों का जवाब मिलेगा या अब शंख पर छिड़ी बहस ही सुर्खियों में रहेगी?
#Badrinath #SatpalMaharaj #Shankh #DevbhoomiCulturalFestival #CharDham #Uttarakhand #BadrinathDham #Rudraprayag #UttarakhandNews #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Sep 28, 2026