सेना के जवान सुरेंद्र सिंह गुर्जर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
गोरमी। क्षेत्र के खिल्ली गांव में सेना के जवान सुरेंद्र सिंह गुर्जर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन की खबर से गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
मंगलवार रात को उनके पैतृक गांव खिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया और सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम सलामी दी। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
Gormi, Bhind | Jun 10, 2026