उमरेश्वर तालाब के संरक्षण के लिए हुआ श्रमदान, कलेक्टर ने युवाओं संग संभाली फावड़ा-कुदाल
भिण्ड। जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत ग्राम पंचायत ऊमरी स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने ऐतिहासिक उमरेश्वर तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भिण्ड कलेक्टर ने युवा स्वयंसेवकों, स्थानीय सामाजिक संगठनों तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर तालाब परिसर में श्रमदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने तालाब की सफाई, गाद निकासी एवं जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत भिण्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
Gormi, Bhind | Jun 10, 2026