शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 341 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | Apr 17, 2026 शुक्रवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में यातायात सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर शुक्रवार को पुलिस द्वारा कुल 341 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें से 292 चालान हेलमेट से संबंधित रहे। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।