पांच साल से जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
#बरेली। ग्राम कांधरपुर बरकलीगंज के ग्रामीणों ने जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क खराब होने के साथ ही बरसात में जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे आवागमन में परेशानी और हादसे की आशंका रहती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शिकायत के अनुसार प्रधान की ओर से बजट और अनुमति नहीं होने की बात कही जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से सड़क निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं।
शिकायती पत्र में शबाना परवीन, मो. अली, आसिफ अली, मोनी, राकेश मौर्या, राम सिंह, बिंदा देवी, गीता रानी, शानू सिंह, विजय सिंह, खान सिंह, दुली चंद, चांदनी, शकील अहमद, रानी, जीवनदास, लक्ष्मी, शमशाद, मुन्नी देवी, महताब, शराफत अली, मुन्नी, अनीता, साबरा बेगम, चंद्र कली, चंदा देवी, हरीश, अमन ए लाल, धर्मपाल, शकुंतला, जोमर्राट, कलावती, मोवीन जहां, रजनी, रोशन जहां, फिरोज खान, राविया, अतहर अख्तर हुसैन, शफीक शाह, रहवर तसन्नुम, उस्मान खां, इदरीशन, असगर अली और राहुल समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण जल्द कराने की मांग की है।
#Bareilly #news #live
#जिला #अधिकारी