कटोरिया: राधानगर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी
Katoria, Banka | May 12, 2026 कटोरिया- बांका रोड स्थित राधानगर के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।