उतरौला: रेहरा बाजार पुलिस ने मारपीट मामले के वांछित अभियुक्त को शुकुलपुरवा से किया गिरफ्तार
आज दिन रविवार समय लगभग 12 बजे, एसपी बलरामपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा मारपीट मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त, सुनील कुमार शुक्ला पुत्र हनोमान प्रसाद शुक्ला, निवासी शुकुलपुरवा तेलिया रतनपुर को गिरफ्तार करते हुए, न्यायालय उतरौला के लिए रवाना किया गया है।