कासगंज: किसरौली रोड पर बाइक सवार मां-बेटे की बाइक फिसली, हादसे में मां की हुई मौत
बड़बारी कला निवासी नेमबती पत्नी राजेश अपने 18 वर्षीय बेटे रोहित के साथ गांव से कासगंज आ रही थीं। नव निर्मित हाईवे पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में नेमबती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनका बेटा रोहित सुरक्षित बच गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद नेमबती को मृत घोषित कर दिया।