बहराइच: बहराइच शहर में नो एंट्री का समय बदला, अब प्रातः 8 बजे से रात 11 बजे तक वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक
बहराइच शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बहराइच पुलिस की ओर से शहर में नो एंट्री के समय में बदलाव किया गया है जहां पहले कमर्शियल वाहनो का प्रातः 8 बजे से रात्रि 9 बजे नो एंट्री के कारण प्रवेश वर्जित रहता था वहीं अब इसे बढ़ाकर सुबह 8 से रात 11 तक कर दिया गया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने शुक्रवार को दी।