बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शुक्रवार को कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन को स्कूलों की मनमानी सहित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है।