बहराइच: शाहपुर जोत इलाके में गर्भवती की मौत के मामले में महिला डॉक्टर समेत तीन पर दर्ज हुआ केस
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर जोत पुलिस लाइन के पीछे संचालित प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत के मामले में महिला डॉक्टर समेत तीन डॉक्टरों के विरुद्ध सीएमओ की अनुशंसा पर मृतका के भाई ने केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद से ही अस्पताल में ताला लग गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।