कसिया: प्राथमिक विद्यालय में चोरी, पंखा, सिलेंडर समेत सामान गायब, बच्चों ने कहा- आज नहीं मिलेगा खाना
कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा मंझरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने मंगलवार की रात ताला तोड़कर प्रधानाध्यापक कक्ष और रसोईघर से पंखा, गैस सिलेंडर, बर्तन और चूल्हा चुरा लिया। बुधवार सुबह 8 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक संध्या ने ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय की बाउंड्री टूटी होने से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है।