शाहबाद: आजादी के बाद पहली बार बिजासन माता मंदिर मार्ग को मिली मजबूती, औगाड़ पंचायत ने कराया पीसीसी बेस, अब इंटरलॉकिंग से संवरेगा
Shahbad, Baran | Sep 19, 2026 औगाड़ ग्राम पंचायत के कछियाथाना स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग को अब मजबूती मिलने लगी है। आजादी के बाद से ही इस मार्ग पर समुचित सड़क व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम पंचायत ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग के निर्माण की दिशा में पहल की है।