हिलसा: SU कॉलेज में कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, सरकार के खिलाफ जताया रोष
Hilsa, Nalanda | May 7, 2026 दूसरे दिन भी जारी रही कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया रोष हिलसा (नालंदा):- श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को