संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जिले के सभी थानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर हेल्पलाइन और आत्मरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।