बिलग्राम: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर वैमनस्यता बढ़ाने वाले आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, हरदोई से जोड़ी गई राजस्थान की वारदात
हरदोई जिले में राजस्थान की एक संवेदनशील आपराधिक घटना को स्थानीय बताकर सांप्रदायिक और क्षेत्रीय वैमनस्यता फैलाने की कोशिश का भंडाफोड़ हुआ है पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।बिलग्राम थाने के उपनिरीक्षक दीप नारायण पाण्डेय को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक यूजर की सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।