कांके: निवारणपुर के श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में सीएम ने की पूजा-अर्चना
Kanke, Ranchi | Apr 14, 2026 निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम हेमंत सोरेन ने पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। सीएम हेमंत सोरेन ने निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।