भरनो: चेचियाटोली गांव में जलमीनार से सोलर प्लेट की चोरी,30 घरों की पेयजल व्यवस्था ठप
Bharno, Gumla | Jul 5, 2026 दक्षिणी भरनो पंचायत अंतर्गत चेचियाटोली गांव में बीते दिनो अज्ञात चोरों ने सोलर आधारित जलमीनार से सोलर प्लेट चोरी कर ली।इस घटना से पूरे गांव की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है और ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।