रामनगर में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा में प्रदीप अध्यक्ष और सुधीर महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
Sadar, Varanasi | May 10, 2026 वाराणसी में अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के 2026-2029 सत्र की चुनावी प्रक्रिया होटल रमाडा, कटेसर में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी महेश कानडी, जगत नारायण चौरसिया एवं सुरेश चौरसिया की देखरेख में आयोजित आमसभा में पिछले तीन वर्षों के कार्यों और आय-व्यय का पारदर्शी विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसका सदस्यों ने स्वागत किया।