शाजापुर: शाजापुर जिले को मिली बड़ी सौगात मक्सी औद्योगिक क्षेत्र में तीन फैक्ट्री का सीएम डॉ मोहन यादव ने किया वर्चुअल लोकार्पण
मक्सी के औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ तीन फैक्ट्रियों वर्चुअल लोकार्पण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम डॉ मोहन यादव रहे। अध्यक्षता शाजापुर विधायक अरुण भीमावद और मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन सिंह पटेल ने की।46 करोड़ की लागत से बनने वाली तीनों फेक्ट्रियो से लगभग 700 लोगों को क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा।