लाडपुरा: कोटा में दो आधार कार्ड के साथ परीक्षा देने पहुंची महिला कांस्टेबल को पकड़ा गया, गुमानपुरा थाने में मुकदमा दर्ज
Ladpura, Kota | Mar 24, 2025 प्रदेश भर में आरओ-ईओ भर्ती 2022 परीक्षा में हुई। परीक्षा के लिए कोटा में 70 केंद्र बनाए गए थे। जिले के गुमानपुरा के मल्टीपरपज स्कूल परीक्षा सेंटर पर एक महिला अभ्यर्थी को डॉक्यूमेंट चेकिंग के दौरान दो आधार कार्ड नंबर के साथ पकड़ा गया। महिला अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। यह महिला कोटा में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है।